25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: मेरठ में शराब के ठेके पर सेल्समैन को यह काम करना पड़ा भारी, युवकों ने किया हंगामा
Play video

VIDEO: मेरठ में शराब के ठेके पर सेल्समैन को यह काम करना पड़ा भारी, युवकों ने किया हंगामा

सेल्समैन ने प्रिंट दामों से ज्यादा मांगे थे पैसे  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Nov 2018, 7:03 PM IST

मेरठ। मेरठ के नौचंदी थाना अंतर्गत गढ़ अड्डे के सामने अंग्रेजी शराब का ठेका है। इस ठेके पर दोपहर कुछ युवक शराब खरीदने के लिए आए। शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन ने प्रिंट दामों से अधिक रूपये की मांग की। जिस पर युवक भड़क उठे। इस पर ठेके के सेल्समैन ने युवकों के साथ अभद्रता कर दी। फिर तो युवकों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। जिस पर युवकों ने सेल्समैनों पर हमला बोल दिया। सेल्समैन शराब के ठेके के भीतर थे और बीच में ग्रिल का चैनल था। जिसे उत्तेजित युवकों ने खोल लिया और ठेके के भीतर घुस गए। ठेके के भीतर घुसे युवकों ने सेल्समैनों पर जमकर हाथ साफ किये। घटना के काफी देर तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होे गई, लेकिन किसी की हिम्मत युवकों को ठेके से बाहर निकालने की नहीं हुई। सेल्समैनों ने फोन कर इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। घटना के काफी देर बाद ठेकेदार के लोग दुकान पर पहुंचे लेकिन तब तक हंगामा और मारपीट करने वाले युवक वहां से जा चुके थे। आसपास के लोगों का कहना था कि यहां पर शराब के दामों को लेकर आए दिन इसी तरह से मारपीट होती रहती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश