बिजनोर

बिजनौर: हिरण का शिकार करने आए चार शिकारी पुलिस के जाल में फंसे

शिकारी खुद यहां शिकार हाेगा गया। हिंदी फिल्म का यह गीत तो आपने सुना ही हाेगा। बिजनाैर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां हिरणा का शिकार करने आए युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
less than 1 minute read
Jul 18, 2020
screenshot_20200718_171041.jpg
bijnor

बिजनौर ( Bijnor news in hindi ) हिरण का शिकार करने आये चार शिकारियों को मंडावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांचवा शिकारी फरार हाेने में कामयाब हाे गया। पुलिस ने पकड़े गए चारों शिकारियों ( hunters)
के कब्जे से 40 किलो हिरण का मीट और एक बंदूक समेत तमंचा व दो चाकू बरामद किए हैं। ये शिकारी काफी समय से हिरण का शिकार करके उनकी खाल को उचें दामों में बेचने का काम कर रहे थे।

मंडावली पुलिस ने गश्त के दौरान गुलाल वाली के जंगल से हिरण का शिकार कर जा रहे चार शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हाेंने अपने नाम साबिर उर्फ कल्लू, इस्तकार, मुस्तकीम व एक अन्य बताए हैं। इकना पांचवा साथी महावीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मंडावली पुलिस ने शिकारियों के पास से 40 किलो हिरण का मीट, शिकार में इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक, .12 बोर का एक तमंचा, .12 बोर की जिंदा कारतूस व दो चाकू बरामद किए है।

एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों शिकारियों का वन्य जीव अधिनियम की धाराओं समेत अन्य धाराओं में चालान किया है। पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं जिनके आधार पर पकड़े गए आराेपी शिकारियाें का आराेप न्यायालय में सिद्ध करेंगे ताकि इन्हे सजा मिल सके। उन्हाेंने यह भी कहा कि जल्द इनके फरार साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Updated on:
18 Jul 2020 09:27 pm
Published on:
18 Jul 2020 09:21 pm