बिजनोर

भाजपा प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा दावा, विपक्ष को पड़ सकता है भारी, देखें वीडियो

-2014 में बीजेपी के प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह ने सपा प्रत्याशी यशवीर को हराकर ये सीट जीत ली थी -सांसद यशवंत सिंह ने अब फिर से बड़ा दावा किया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2019, 4:27 PM IST
bjp
भाजपा प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा दावा, विपक्ष को पड़ सकता है भारी, देखें वीडियो

बिजनौर। नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट परिसीमन के बाद 2009 में वजूद में आई थी। इस सीट पर सबसे पहले सपा के प्रत्याशी यशवीर सिंह ने चुनाव जीतकर कब्ज़ा किया था। 2014 में बीजेपी के प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह ने सपा प्रत्याशी यशवीर को हराकर ये सीट जीत ली थी।

इस सीट पर सांसद यशवंत सिंह ने अब फिर से बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 5 साल के अपने कार्यकाल में बहुत विकास का काम किया है और यहाँ की जनता उन्हें एक बार फिर से जिताने का काम करेगी। बीजेपी सांसद और बिजनौर से प्रत्याशी ने दावा किया है कि उन्होंने क्षेत्र में रहकर बहुत काम कराया है। कुछ ऐसे काम अधूरे रह गए हैं जिन्हें कराना है। बीजेपी सरकार में नजीबाबाद क्षेत्र धामपुर क्षेत्र नगीना क्षेत्र और अन्य जगहों पर एनएच का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बिजनौर के रेलवे लाइन को सर्वे हो चुका है। सेंट्रल स्कूल और मेडिकल कॉलेज खोलने के संबंध में कुछ काम किया गया है और इन अधूरे कार्यों पर हम जनता के बीच जाकर वोट मांगने का काम करेंगे। हमारा किसी से मुकाबला नहीं है। हमसे अन्य पार्टी के प्रत्याशियों के मुकाबला भले हो सकता है। आज से मैं अपनी संसदीय क्षेत्र का दौरा फिर से करूँगा और जो भी समस्या है उसे एक बार फिर से जनता बातचीत करके बीजेपी की सरकार बनने के करवाऊंगा।

Published on: