23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नामांकन के दौरान ‘इन्होंने’ किया हमला तो मची ऐसी भगदड़, पुलिस वाले भी बचाते फिरे अपनी जान

-एसपी कार्यालय के बाहर एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है -धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Mar 2019, 3:23 PM IST

bee

नामांकन के दौरान 'इन्होंने' किया हमला तो मची ऐसी भगदड़, पुलिस वाले भी बचाते फिरे अपनी जान

बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को बिजनौर जिले में भी कई प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। लेकिन इस दौरान एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट पर कुछ ऐसा हुआ कि लोगों में भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें : रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह की संपत्ति के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप, देखें वीडियो

दरअसल, एसपी कार्यालय के बाहर एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। वहीं जब कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पर्चा दाखिल कराने चांदपुर के कांग्रेस नेता अफजाल कुरैशी कलेक्ट्रेट पहुंचे तो मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। फिर धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया गया।

यह भी पढ़ें : इस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, इन्होंने किया समर्थन का एेलान- देखें वीडियो

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आसपास भी मधुमक्खियां मंडराती रहीं, हालांकि वह उनसे बच कर निकल आए। मधुमक्खियों ने एसपी कार्यालय तक लोगों पर हमला बोला। इसमें एक पुलिसकर्मी को भी मधुमक्खी चिपट गई। जिसने भाग कर अपनी जान बचाई।