बिजनोर

VIDEO: कारखाने का ताला तोड़कर गायब कर दिए इतने का माल

रात के अंधेरे में चोरों से उड़ाया माल
less than 1 minute read
May 01, 2019
bijnor
VIDEO: कारखाने का ताला तोड़कर गायब कर दिए इतने का माल

बिजनौर। चांदपुर में एक कारखाने का ताला तोड़कर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर रखे दो बड़े जनरेटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

चांदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के नाक के नीचे चोर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। बीती रात धनोरा रोड पर चोरों ने एक कारखाने को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर रखें दो बड़े जनरेटर एवं अन्य सामानों की चोरी को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो जनरेटर के फ्रेम जंगल में पड़े मिले। पीड़ित जुल्फिकार कारखाना स्वामी ने तहरीर देकर पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
01 May 2019 01:42 pm
Also Read
View All