बिजनोर

होली को लेकर सख्त हुए DM बोले अगर किया हुड़दंग तो होगी यह कार्रवाई

एसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस को निर्देश दिया कि होली का रंग जुमा के दिन खेला जाएगा। इस दिन पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जानी जरूरी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 6:48 PM IST
DM Atal roy

बिजनौर। जिलाधिकारी अटल कुमार राॅय ने होली के त्यौहार को पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों और थाना कोतवाल की मीटिंग ली। जिले में कायम साम्प्रदायिक सौहार्द और परस्पर सहयोग की परम्परा को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार और कटिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले के शांतिपूर्ण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण को दूषित करने वाले अराजक तत्वों से जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा सख्ती से निपटा जाएगा। त्यौहार पर उपद्रव का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी और दण्डात्मक कार्रवाई। अमल में लाई जाएगी। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि होली के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को शांति पूर्वक सम्पन्न करायें। किसी भी अवस्था में नई परम्परा को लागू न किया जाये।

एसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस को निर्देश दिया कि होली का रंग जुमा के दिन खेला जाएगा। इसलिए स्थिति पर कड़ी नज़र रखें कि कोई भी व्यक्ति किसी भी धार्मिक, निजी अथ्वा सार्वजनिक स्थल पर रंग न डालने पाए। डीएम और एसपी ने सभी जिला वासियों से होली का त्यौहार पूर्व की भांति शांति और सम्पद्रायिक सौहार्द के वातावरण में मनाने का आहवान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि होली एक पावन पर्व है, जो असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जाती है।

यह भी देखें-सुहागरात में दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम कि पुलिस के भी उड़ गए होश, आप भी देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि इसकी पवित्रता को बनाए रखना हम सब का धर्म और दायित्व है और यह पवित्रता तभी बनी रह सकती है, जब पूर्ण शांति और गरिमा की भावना के साथ उसको मनाया जाए। कोई भी व्यक्ति किसी पर जबरदस्ती रंग न डाले और न ही किसी की भावना को ठेस पहुचाए। उन्होंने सभी अधिशासी नगर पालिका एंव पंचायत को निर्देश दिये कि होली के दिन विशेष सफाई व्यवस्था रखें, मार्गाे पर ईंट पत्थर तुरन्त हटा दें। सड़कों पर स्थापित प्रकाश बिन्दुओं को पहले ही ठीक करा लें।

Published on: