बिजनोर

VIDEO: दुल्हन बनी बैठी रही लड़की पर न आई बारात, मामला जानकर आपका भी खौल जाएगा खून

दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग सुर्ख भी नहीं हुआ था कि बारात के आने से पहले ही दूल्हे द्वारा मोटरसाइकिल की मांग किए जाने से दुल्हन के गरीब पिता व परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 6:50 PM IST
demo
VIDEO: दुल्हन बनी बैठी रही लड़की पर न आई बारात, मामला जानकर आपका भी खौल जाएगा खून

बिजनौर। जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र में एक परिवार पर उस समय दुख का पहाड़ टूट पड़ा जब दुल्हन बनी बेटी की बारात ही नहीं आई। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग सुर्ख भी नहीं हुआ था कि बारात के आने से पहले ही दूल्हे द्वारा मोटरसाइकिल की मांग किए जाने से दुल्हन के गरीब पिता व परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। जिससे शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।

बताया गया है कि दूल्हे द्वारा लड़की के पिता से दो दिन पहले ही बाइक की डिमांड रखी गई थी। जिसकी व्यवस्था न होने पर दूल्हे के घर वाले बारात लेकर लड़की के घर निकाह करने नहीं पहुचे।जिसके चलते शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

दरअसल, नहटौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला त्क्यागढी निवासी इसरार अहमद ने बिजनौर के मंडावली मे रईस अहमद के पुत्र अजमल खान से एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री का रिश्ता किया था। जिसकी मंगलवार को बारात आनी थी, लेकिन दूल्हे ने दो दिन पहले दुल्हन के परिवार से मोटर साईकिल की मांग कर दी। इस मांग को पूरा करने मे गरीब असमर्थ रहा।

जिसके चलते दहेज लोभी दूल्हे के परिवार वाले बारात ही लेकर नहीं आए। पीड़ित पिता इसरार अहमद का कहना है कि हमें इंतजार था कि बेटी की बारात आएगी लेकिन दो दिन पूर्व मोटरसाइकिल की मांग किए जाने के बाद हम उसे पूरा नहीं कर सके। हमारे पास इतने पैसे नहीं है। जिसके चलते बेटी की बारात नहीं आई।

Published on: