
खाने गए थे दावात पर मिली गोलियां, पूरी खबर पढ़कर दंग रह जाएंगे कि ऐसा भी होता है
रामपुर. जिले की टांडा तहसील इलाके के गांव झुराकझुन्डी में शादी समारोह में अचानक दो पक्षों में फायरिंग और पथराव हो गया । इस पथराव और फायरिंग की घटना में कई युवक छर्रे लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: अखिलेश के हाथों में योगी ने दी यूपी के इस जिले की कमान
शादी समारोह में हुई फायरिंग से पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला शांत करने के लिए मौके पर भारी पुलिस के साथ सीओ राहुल कुमार सहित कोतवाली अध्यक्ष जीत सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने सभी घायलों को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया।लोगों की हालात गंभीर होने की वजह से घायलों को जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- नोटबंदी पर हुए खर्ज और नुकसान को जानने के बाद मोदी सरकार से उठ जाएगा विश्वास
यह है पूरा मामला
मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जहां कोतवाली टांडा छेत्र के ग्राम झुराकझुन्डी में शादी की दावत खाने को लेकर जिलापंचायत पति और मौजूदा प्रधान पति के समर्थकों के बीच जमकर फायरिंग हो और पत्थरबाजी हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के 2 लोगों के फायरिंग के दौरान छर्रे लग गए। जहां प्रधान पक्ष ने अपने लोगों से दूसरे पक्ष के दावत खाने को मना कर दिया। बहीं, दूसरे पक्ष ने लोगों से रात को खाने पर आने की बात कही तो कुछ लोगों ने साफ मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जिला पंचायत पति की और से लाइसेंसी राइफल से प्रधान पुत्रों पर हमला कर दिया। फिलाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बहीं, पुलिस की ओर से मामला दर्जकर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
इस मामले पर एएसपी अरुण कुमार ने बताया कि रऊफ पहलवान की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। बटन नाम का ब्यक्ति प्रधान है, दोनों में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता है। रऊफ का क्रिमिनल बैक ग्राउण्ड भी है। रऊफ की पत्नी के भाई की बारात भी जानी थी। दावत की तैयारी चल रही थी। बटन प्रधान सबसे यह अपील कर रहे थे कि बह दावत में ना जाए, जिस बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से गोली भी चली, जिसमें दोनों तरफ के एक-एक ब्यक्ति को छर्रे लग गए। तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 मुकदमे लिखकर दोनों और से कार्रवाई तेज कर दी है।
Updated on:
13 Nov 2018, 5:55 PM IST
Published on:
13 Nov 2018, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.