26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: मशहूर प्रेम कहानी सोहनी-महिवाल को फिर से ज़िंदा करने पाकिस्तान पहुंच गया यूपी के नबाब का ये वारिस

नवेद मियां पाकिस्तान में सोहनी-महिवाल की प्रेम कथा पर कैलेंडर शूट करने वाले पहले भारतीय होंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 Nov 2018, 11:49 AM IST

moradabad

Exclusive: मशहूर प्रेम कहानी सोहनी-महिवाल को फिर से ज़िंदा करने पाकिस्तान पहुंच गया यूपी के नबाब का ये वारिस

मुरादाबाद: पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ़ नवेद मियां पाकिस्तान में सोहनी-महिवाल की प्रेम कथा पर कैलेंडर शूट करने वाले पहले भारतीय होंगे। इसके लिए वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित शहर गुजरात के दौरे पर हैं। सत्तारूढ़ पीटीआई का भी उन्हें समर्थन मिला है। नवाब काजिम अली खां को उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती को बढ़ावा मिलेगा।

Big Breaking: यूपी में दलित युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो-

यहां रहती थी सोहनी

यहां बता दें कि सोहनी गुजरात के मोहल्ला बक्शुपुरा में रहती थीं। वह मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार की बेटी थीं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने वहां आज भी मौजूद सोहनी का घर देखा और फोटो शूट के लिए लोकेशन तलाश कीं।

अगले हफ्ते से पड़ेगी की कड़ाके की ठंड,छूट जाएगी कंपकंपी,ये है वजह

यहां से आया था महिवाल

नवाब काजिम अली खां ने बताया कि बुखारा से आये उज़बेक व्यापारी मिर्जा इज्जत बेग से सोहनी को प्यार हुआ था। इज्जत बेग को बाद में स्थानीय लोगों ने महिवाल कहा। सोहनी और महिवाल दोनों प्रेमी चेनाब नदी में डूब गए। यह जगह वर्तमान में गुजरात के पुराने शबाज ब्रिज के पास है। इस नदी में 11 वीं -12 वीं शताब्दी में बाढ़ आई थी। सिंध के गांव शदादपुर में चेनाब नदी के तट पर उनके शरीर बरामद किए गए थे और वह दोनों वहीं दफन किए गए हैं।

बड़ी खबर: UP के इस शहर में विहिप नेताओं पर हुई सरेआम फायरिंग, क्षेत्र में तनाव

कई फ़िल्में बनीं

भारत में सोहनी-महिवाल के रोमांस पर कई सफल फिल्में बनी हैं, लेकिन पाकिस्तान में दोनों पर कैलेंडर शूट करने वाले नवाब काजिम अली खां पहले भारतीय होंगे। उन्होंने बताया कि 2019 का यह कैलेंडर दिल्ली में लाॅन्च होगा, जिससे दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगें और गतिरोध दूर होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने इन पटाखों पर लगाई रोक तो राइफल और रिवाल्वर से महिलाओं ने मनाई इस तरह दीपावली, वीडियो वायरल

पाकिस्तान का मिला समर्थन

पाकिस्तान में नवाब काजिम अली खां को शूटिंग के लिए सत्तारूढ़ दल पीटीआई का समर्थन मिला है। गुजरत के पीटीआई रहनुमा चौधरी वकार मुनीर लैंग्रियाल और चौधरी अफजल गोंडल के साथ प्रस्तावित सोहनी-महिवाल शूटिंग पर चर्चा हुई है और वह दोनों इस फोटोशूट का समर्थन कर रहे हैं।

सत्ता की दबंगई: घोड़े पर सवार होकर युवती को धमकाने पहुंच जाता है भाजपा नेता

प्रेसवार्ता में किया खुलासा

पीआरओ काशिफ खां ने यहां बताया कि नवाब काजिम अली खां ने गुजरात के दैनिक 'डाक' के मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अपनी उक्त योजना का खुलासा कर दिया है।