बिजनोर

महिला ने बुजुर्ग के साथ बनाया ऐसा अश्लील वीडियो कि शर्म से कर लिया सुसाइड

दुष्कर्म के आरोपों से आहत सेवानिवृत बुजुर्ग ने की आत्महत्या बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र का मामला

2 min read
May 11, 2019
महिला ने बुजुर्ग के साथ बनाया ऐसा अश्लील वीडियो कि शर्म से कर लिया सुसाइड

बिजनौर. एक महिला की ओर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों से बदनाम हुए एक सेवानिवृत बुजुर्ग की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला ने बुजुर्ग पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिससे आहत विद्युत विभाग से सेवानिवृत कर्मी श्रीराम ने जहर खाकर जान दे दी। श्रीराम की मौत के बाद उनके बेटे ने दो महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति पर पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने जबरन बुजुर्ग पिता के साथ अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये मांगे थे।

यहां बता दें कि एक विधवा महिला ने हाल ही में एसपी बिजनौर को तहरीर देकर नवादा चौहान गांव के रहने वाले सेवानिवृत विद्युतकर्मी श्रीराम पर शादी का झांसा और पेंशन में नाम डलवाने की बात कहते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि यौन शोषण करने के बाद श्रीराम शादी से इनकार कर रहा है। महिला की शिकायत पर एसपी ने नहटौर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।

इधर, जैसे ही श्रीराम को दुष्कर्म के केस की जानकारी मिली तो उन्होंने बदनामी के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर श्रीराम को तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां श्रीराम की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन मेरठ पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग श्रीराम का शव लेकर नहटौर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। श्रीराम के बेटे ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसके पिता नहटौर स्थित बैरमनगर में रहते थे। पिछले दिनों उनके पास देर रात दो महिला और एक व्यक्ति पहुंचे थे, जिन्होंने जबरन उनके पिता के साथ अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये मांगने लगे। बदनामी के डर से पिता ने उन्हें तीस हजार रुपये का चेक दिया था। इसके बाद अगले दिन उनके पिता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया। बेटे ने बताया कि यह सब बातें उनके पिता ने जहर खाने के बाद उन्हें बताई हैं। इस मामले में नहटौर थानाध्यक्ष जीत सिंह का कहना है कि श्रीराम के बेटे की शिकायत पर दोनों महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
11 May 2019 02:43 pm
Also Read
View All