
Dead Body
बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में दबंग भट्टा मालिक ने अपने पुत्र व साथियों के साथ मिलकर मजदूरी मांगने पर एक भट्टा मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को मजदूर के यहां फैंकते हुए कफन डालकर फरार हो गए। पुलिस ने दबंग भट्टा मलिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, बुलंदशहर के गांव खनौदा में रहने वाले 45 साल के सतवीर सिंह अहार थाना क्षेत्र के गांव कोटा बादशाहपुर में स्थित ईंट भटटे पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। आरोप है कि 2 साल से भट्टा मालिक ने हिसाब नहीं किया था औरज जब गुरुवार को सतवीर ने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो भट्टा मालिक मोहर सिंह व उसके पुत्र गजेन्द्र अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे घर से उठा ले गए। इसके बाद सतवीर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी सतवीर के शव पर कफन डालकर घर के बहार फेंककर फरार हो गए।
इस मामले में मृतक के भाई जयवीर ने आरोप लगाया कि मजूदरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इस कारण भट्टा मालिक ने सतवीर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं एसपी देहात मनीष मिश्रा ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
11 May 2019, 12:58 PM IST
Published on:
11 May 2019, 12:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.