बिजनोर

इस सपा नेत्री ने कुछ इस अंदाज में दी ईद की मुबारकबाद कि लोग रह गए हक्के-बक्के

राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं सपा नेत्री। खुद रही हैं सपा विधायक और पति रहे हैं जिला पंचायत अध्यक्ष।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 7:42 PM IST
samajwadi party
समाजवादी पार्टी

बिजनौर। प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बने हुए एक साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। इसके बावजूद भी सपा नेत्री रुचि वीरा के समर्थक उन्हें अभी भी पूर्व विधायका मानने को तैयार नहीं हैं। साथ ही विधायिका के समर्थकों ने ईद की बधाई और नूरपुर सीट पर जीत दर्ज करने पर बिजनौर की आवाम को एक होर्डिंग में बधाई दी है उसमें उन्होंने सपा नेत्री को आज भी पूर्व विधायका की जगह सदर विधायक बिजनौर लिखवाया है। हालांकि उनका कहना है कि ये फ्लैक्स ऑपरेटर की गलती से छपा है।

Ruchi veera " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/21/photo6152199554263525414_1_2989905-m.jpg">

हालांकि उनका बधाई संदेश तो देना ठीक है। लेकिन आपको बता दें कि बिजनौर सदर सीट से भाजपा की शुचि चौधरी वर्तमान विधायिका हैं। लेकिन सपा सरकार में बिजनौर सदर सीट से विधायक रहीं सपा नेत्री रुचि वीरा के समर्थक आज भी उन्हें अपना विधायक मानते हैं। यह होर्डिंग तो फिलहाल यही बयां कर रहा है। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बिजनौर सदर सीट से शुचि चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतारा था। जबकि सपा ने इस सीट पर तत्कालीन सिटिंग विधायक रुचि वीरा को एक बार फिर से इस सीट पर टिकट देकर मैदान में उतारा था। इस चुनाव में जनता ने रुचि वीरा को नकारते हुए भाजपा प्रत्याशी शुचि चौधरी को अपना विधायक चुना।

लेकिन हाल ही में बीते ईद के त्यौहार को लेकर पूर्व विधायिका के समर्थक ने प्रमुख डाक घर चौराहे पर एक तरफ तो कैराना और नूरपुर सीट की जीत को लेकर आवाम को बधाई दी है तो वहीं दूसरी ओर ईद की मुबारकबाद भी। लेकिन शायद पूर्व विधायिका के समर्थक अभी सत्ता का सुख भूल नहीं पाए हैं और होर्डिंग में उनके नाम के साथ सदर विधायिका लिखवा दिया है। इस बधाई को लेकर स्थानीय निवासी गुड्डू का कहना है कि रुचि वीरी पूर्व में सपा से विधायिका थीं और वे उन्हें जिले की दबंग नेता माना जाता है। फिलहाल इस सीट पर भाजपा से शुचि चौधरी विधायिका हैं।

Published on: