3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 के चुनाव में पीएम मोदी के रथ का सारथी बनेगा ये युवा, अमरीका से लौटा है भारत

इनके मार्गदर्शन में चल रही विशेष तैयारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Jun 2018, 6:29 PM IST

pm modi

2019 के चुनाव में पीएम मोदी के रथ का सारथी बनेगा ये युवा, अमरीका से लौटा है भारत

बिजनौर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयी रथ का सारथी पश्चिमी यूपी के बिजनौर जनपद के धामपुर कस्बे का लाल कुश बनेगा। फिलहाल वह 2019 के आम चुनाव के दौरान भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाने में जुटा है।

यह भी पढ़ें-नाराज होकर इस भाजपा नेता ने दे दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप, लखनऊ तक मची खलबली

दरअसल वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के बाद देश भर में बीते चार साल के दौरान केंद्र स्तर पर चलाई गई योजनाओं और आम लोगों को मिले उनके लाभ पर रिपोर्ट तैयार कर रहा है। भाजपा इस रिपोर्ट का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव-2019 में अपने प्रचार अभियान के दौरान करेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धामपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी कुश कुमार की उपलब्धियों की फेहरिस्त लगातार बढ़ रही है। आपको बता दें कि अमरीका में राजनीति विज्ञान विषय में स्नातक के दो वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुका कुश इस समय भारत आए हुए हैं।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी से नाराज हुए ये भाजपा विधायक तो मच गई खलबली, बुलाए लखनऊ

कॉलेज की ओर से मिले प्रोजेक्ट पर वह यहां काम कर रहे हैं। भारत और अमरीका के राजनीतिक और चुनावी अंतर को तलाशना उसकी सबसे बड़ी चुनौती है। बीते एक सप्ताह से वह अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन की देख-रेख में अपनी इंटर्नशिप को आगे बढ़ा रहे हैं। वहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को लगातार आगे बढ़ाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली है। बीते चार साल में शुरू की गई योजनाओं का देश के अलग-अलग हिस्सों में क्या प्रभाव हुआ और आम जन उनसे कितना प्रभावित और लाभांवित हुआ इसकी पूरी पड़ताल उन्हें करनी है। उसकी रिपोर्ट को भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान का हिस्सा बनाएगी।

यह भी पढ़ें-बसपा सुप्रीमो मायावती ने मिशन 2019 के लिए इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

यह भी देखें-निर्जल एकादशी के दिन करें ये काम तो मिलेगा फल अच्छा
रिपोर्ट में सामने आने वाली खामियों को दुरुस्त करने पर विचार किया जाएगा। कुश के मुताबिक बीते एक सप्ताह से वह लगातार फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. अनिर्बान गांगुली के मार्गदर्शन में अपने शोध को आगे बढ़ा रहे हैं। कुश खुद को मिली इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरी करना चाहते हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे सीधा नोटिस करने के साथ ही उसकी रिपोर्ट को आगामी आम चुनाव में अपने विजयी अभियान का हिस्सा बना सकें। कुश की इस उपलब्धि से उसके परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।