2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक के फेसबुक अकाउंट पर इस शख्स ने पीएम मोदी को दी एेसी धमकी, पुलिस तलाश में जुटी

आरोपी ने पोस्ट में धमकी के साथ शेयर किया अपना नंबर आैर पता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 11:39 AM IST

pm modi

भाजपा विधायक के फेसबुक अकाउंट पर इस शख्स ने पीएम मोदी को दी एेसी धमकी, पुलिस तलाश में जुटी

गाजियाबाद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माआेवादियों से मिली धमकी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिली है।यह धमकी कहीं आेर नहीं बल्कि भाजपा के ही विधायक की के सोशल मीडिया अकाउंटर यानी फेसबुक अकाउंट में कमेंट में कहीं गर्इ है। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस भाजपा नेता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शख्स का पता लगाने आैर गिरफ्तारी की जांच में जुट गर्इ है।हालांकि अभी तक पुलिस को आरोपी का पता नहीं लग सका है। वहीं इस पोस्ट में आए कमेंट से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। और हर हाल में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-पुलिस ने जंगल से पकड़े ये लुटेरे एेसे देते थे वारदात को अंजाम

इस शख्स ने पीएम को सोशल मीडिया पर दी एेसी धमकी

गाजियाबाद के लोनी इलाके में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर कुछ शेयर किया था। जिसके बाद लोगों ने इस पर कमेंट भी किया। इसी दौरान एक नदीम खान नाम के शख्स ने उनकी इसी पोस्ट पर पीएम को गोली मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद का पता आैर मोबाइल नंबर भी शेयर किया। इस पर संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता गुल्लू प्रधान ने आरोपी शख्स के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-वकील के पास खड़ा मिला पति तो पत्नी ने भरी कचहरी में कर दिया ये काम

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि लोनी विधायक के साथ ही रहने वाले भाजपा नेता गुल्लू प्रधान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि नदीम खान नामक शख्स द्वारा फेसबुक पर प्रधानमंत्री को गोली मारने की बात लिख कर पोस्ट की गई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।