3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वकील के पास खड़ा मिला पति तो पत्नी ने भरी कचहरी में कर दिया ये काम

पति की इन धमकियों से परेशान होकर मायके चली गर्इ थी महिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 3:59 PM IST

meerut news

वकील के पास खड़ा मिला पति तो पत्नी ने भरी कचहरी में कर दिया ये काम

मेरठ।प्रेम-प्रसंग अौर फिर प्रेमी से शादी होने के बाद उसके अलग अलग तरह की धमकी देने से अजीज आर्इ एक पत्नी ने एेसा काम कर दिया।जिसे देखकर कचहरी में भी हल्ला मच गया।इतना ही नहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गर्इ।वहीं पत्नी ने पति को पकड़कर घुमाया आैर फिर उसे थाने ले गर्इ।यहां पुलिस ने दोनों पति पत्नी को समझाकर समझौता कराया।साथ ही पति को भी दोबारा पत्नी को किसी तरह की धमकी न देने की हिदायत भी दे डाली।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः बिजली विभाग की लापरवाही से चली जाती इस डीएम की जान, ड्राइवर ने एेसे बचाया

पति अक्सर देता छोड़ने आैर मामा के साथ रहने की धमकी

मेरठ के लालकुर्ती निवासी एक युवती का कंकरखेड़ा निवासी एक शख्स से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी परिजनों ने लगते ही दोनों शादी करा दी।अब प्रेमिका से पत्नी बनी युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे छोड़ने की धमकी देने लगा। उसके पति का एक अविवाहित मामा है। पति उसके साथ रहने का दबाव डाल रहा था। जिस पर पत्नी ने इनकार करने के साथ ही पति से विरोध कर अपने मायके आकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें-सहकर्मी ने महिला के नहाते समय किया... अब बना रहा ये दबाव

पति को वकील के साथ खड़ा देख कचहरी में कर दिया एेसा काम

गुरुवार को युवती किसी काम से कचहरी पहुंची थी।यहां उसने पति को एक वकील के साथ खड़े देखा ।यह देखते ही महिला गुस्से में आ गर्इ। उसने अपने पति के साथ ही उसके मामा की भरी कोर्ट में पीटार्इ शुरू कर दी। इस दौरान महिला के पति का मामा तो बचकर निकल गया। लेकिन पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ इसके बाद उसने अपने पति को काॅलर पकड़कर रिक्शे पर बिठाया और सीधा महिला थाने ले गई। जहां उसने कहा कि पति के साथ ही रहेगी। वहीं पति ने भी कहा कि वह उसके साथ रहना चाहता है और इसके लिए सूरजकुंड पर उसने एक दूसरा घर भी ले लिया है। महिला थाने में करीब एक घंटा ये हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराकर भेज दिया।