2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली विभाग की लापरवाही से चली जाती इस डीएम की जान, ड्राइवर ने एेसे बचाया

काफिले के साथ कलेक्ट्रेट जा रहे थे डीएम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 12:44 PM IST

dm bulandshahr

बिजली विभाग की लापरवाही से चली जाती इस डीएम की जान, ड्राइवर ने एेसे बचाया

बुलंदशहर।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी का काफिला निकलने के दौरान ही काफिले में एेसा हुआ कि जिलाधिकारी बाल बाल बचे।बताया जा रहा है कि इसकी वजह उनका ड्राइवर बना।जिसने समय रहते ही गाड़ी के ब्रेक लगा दिये।साथ ही काफिले को इशारा कर रोक दिया।जिसके बाद सारी गाड़ियां वापस होते हुए दूसरे रास्ते निकली।वहीं सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर ही विद्युत निगम की टीम पहुंची।

यह भी पढ़ें-र्इद के चलते उधारी के सौ रुपये मांगने पर युवकाें ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

डीएम प्रशासनिक कार्यालय से जा रहे थे कलेक्ट्रेट

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे यूपी के बुलंदशहर जिले के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा अपनी कार से कलेक्ट्रेट जाने के निकले थे। इसी दौरान नजारत दफ्तर के पास बिजली की एलटी लाइन का तार में स्पार्किंग के साथ अावाज हुर्इ। इसके तुरंत बाद ही तार टूट गया। इसकी चपेट में जब तक डीएम की गाड़ी ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए स्पार्किंग की आवाज सुनते ही कार पीछे कर ली। जिससे डीएम की जान बाल बाल बच गर्इ।इतना ही नहीं ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए काफिले के भी रोक दिया।

यह भी पढ़ें-सहकर्मी ने महिला के नहाते समय किया... अब बना रहा ये दबाव

मौके पर पहुंच विद्युत विभाग की टीम किया ये काम

डीएम की गाड़ी के आगे तार गिरने आैर बाल बाल बचने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की आेर से आपूर्ति बंद कर कर दी गर्इ। वहीं सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आनन फानन में तार जोड़कर सप्लाई चालू कराई। वहीं मौके पर जमा लोगों की माने तो यदि ड्राइवर समय रहते गाड़ी पीछे नहीं करते तो आज बड़ा हादसा हो सकता था। इतना ही नहीं लोगों के सवाल उठाया कि जब जिले के सबसे बड़े अधिकारी के दफ्तर के पास बिजली लाइनों का ये हाल है तो अन्य स्थानों का अंदाजा भी आप लगा सकते है।