बिजनोर

सीएमओ ऑफिस में पहुंचे वकीलों ने लिपिक से की मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया- देखें वीडियो

Highlights सीएचसी में तैनात है महिला नर्स कुछ दिनों पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी लापता परिजनों ने कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए की मारपीट
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 5:23 PM IST
Feature image

बिजनौर। सीएमओ ऑफिस में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया। जब कुछ वकीलों ने एक लिपिक पर महिला नर्स से छेड़छाड़ और उसके अपहरण का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सीएमओ ऑफिस के कर्मचारियों ने भी मारपीट की। इस मारपीट को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

दरअसल बिजनौर के मंडावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक महिला स्वास्थ्य विभाग में नर्स है। वह कुछ दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों से लापता है। परिजनों का आरोप है सीएमओ ऑफिस का बाबू उसके साथ छेड़छाड़ करता था और उसने ही महिला नर्स का अपहरण कराया है। जबकि उक्त कर्मचारी सभी आरोप बेबुनियाद बता रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को महिला के परिजन सीएमओ ऑफिस पहुंच गये। यहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में तैनात लिपिक गजेंद्र पर आरोप लगाया। इस पर दोनों के बीच पहले तो कहासुनी हुई। इसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। मारपीट होती देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस अपने साथ दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई है। बाकी तहरीर के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करेगी।

Published on: