2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकाया मांगने पर युवक ने शख्स की कमर में घोंप दिया चाकू हुआ आर-पार, देखते ही डॉक्टरों के भी उड़ गये होश- देखें वीडियाे

Highlights उधार दिये गये रुपयों को लेने गया था युवक आरोपी चाकू घोंपकर मौके से हुए फरार पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 Nov 2019, 5:13 PM IST

attack.jpg

बुलंदशहर। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब कॉलोनी के लोगों ने युवक के पेट में चाकू आरपार देखा। लोगों ने आनन-फानन में तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को खुर्जा के जटिया सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल के भाई ने बताया कि उसे चाकू उसी के एक जानकर ने उधारी के रुपये वापस मांगने पर मार दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

उधारी के रुपये वापस मांगने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, खुर्जा के जाहिदपुर कला निवासी विकास चौधरी पशु व्यापारी है। विकास के पास ही में स्थित भूत गढ़ी निवासी कुछ लोगों पर उसके रुपए बकाया थे। आरोपी युवकों ने विकास को पंचवटी कॉलोनी के निकट रुपए देने के लिए बुलाया। आरोप है कि जैसे ही विकास ने उनसे उधारी के रुपये मांगे। आरोपियों ने उस पर हमला कर पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू आरपार होने विकास गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गये। विकास को घायल अवस्था में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विकास की हालत गंभीर देख सरकारी चिकित्सकों से हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे आनन फानन में खुर्जा में स्थित जीपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित, लोगों ने किया हंगामा- देखें वीडियाे

भाई की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उधर इस मामले में विकास के भाई ललित ने बताया कि विकास के उसके साथियों पर कुछ पैसे उधार दिए थे। वह पैसे देने के लिए बुलाया था। यहां आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं सीओ गोपाल सिंह ने बताया पीडि़त की तहरीर प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।