2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित, लोगों ने किया हंगामा- देखें वीडियाे

Highlights गन्ने से भरे ट्रॉला ने गेट के साथ तोड़ी मूर्ति मूर्ति खंडित होने पर गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा इस आश्वासन पर लोग हुए शांत, पुलिस ने संभाला मोर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 Nov 2019, 2:18 PM IST

बुलंदशहर। जिले के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खलसिया सरावा में प्राचीन शिव मंदिर है। इसके मुख्य गेट पर भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित है। शनिवार रात शुगर मिल सबितगढ़ पहासू जा रहे गन्ने से भरे ट्रॉले ने मंदिर के मुख्य दरवाजे में टक्कर मारते हुए भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित कर दी। इसका पता लगते ही ग्रामीणों ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने रास्ते से गुजरने वाले गन्ने से भरे ट्रॉला और ट्रैक्टर को रोकने की धमकी दी।

पेड़ काटने के लिए दोस्तों ने घर से बुलाया युवक और फिर दे दी मौत की सजा

पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को कराया शांत

ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर पहुंचे त्रिवेणी गन्ना शुगर मिल सीओ सुधीर कुमार व कांटा इंचार्ज बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर हमारे मंदिर का गेट ज्यों के त्यों नहीं बना तो हम गन्ना मील के लिए ट्रॉला यहां से नहीं निकलने देंगे और न ही गन्ना काटे पर तोल होने देंगे। इसके लिए चाहे हमें अपनी ईख खेतों में ही क्यों न जलानी पडें। वही हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों ने यूपी 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया था। वहां पुलिस को भेजा गया। गांव वालों को समझा बुझा दिया गया है। जहां गन्ना तुलता है उस काटे ठेकेदार ने मंदिर और दीवार ठीक कराने के लिए आश्वासन दे दिया है। जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करा दिया जाएगा। अब गांव वालों में किसी भी तरह का कोई गुस्सा नहीं है।