2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ काटने के लिए दोस्तों ने घर से बुलाया युवक और फिर दे दी मौत की सजा

Highlights घर में पेड़ काटने के लिए दोस्त को बुलाकर ले गये थे युवककाफी देर तक घर न लौटने पर आरोपियों के घर पहुंचे परिजनतो आरोपी ने बताया हत्या कर छत पर फेंक दिया उनके बेटे का शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Nov 2019, 10:51 AM IST

murder_1.jpg

देवबंद। यूपी के पश्चिमी जिले में गांव के ही चार दोस्तों ने साथी को घर में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी साथी को घर में पेड़ काटने की बात कहकर अपने साथ ले गये थे। उसके काफी देर तक न लौटने पर परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो युवक का शव गोली लगी हालत में खेत में पड़ा मिला। यह देख परिजनों की चीख निकल गई। उन्होंने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

DLF मॉल की छत पर इस हाल में मिला PVR कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, जिले के गांव टिघरी में दानिश उर्फ सोनू अपने परिवार के साथ रहता था। वह यहां मजदूरी का काम करता था। शनिवार देर शाम दानिश उर्फ सोनू को गांव के ही चार युवक उसके साथी घर से पेड़ काटने के लिए कह कर अपने साथ खेत पर ले गये, लेकिन घंटों बाद भी दानिश घर नहीं लौटा। बेटे के काफी देर तक भी घर नहीं आने पर दानिश के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

आधी रात जंगल से अचानक खेतों में घुसा जंगली हाथी और ले ली किसान की जान, दूसरा साथी बाल-बाल बचा- देखें वीडियो

घर पहुंचने पर आरोपियों ने कहा हमने कर दी हत्या

बेटे की तलाश करते हुए दानिश के परिजन गांव के ही रहने वाले उसके दोस्त राशिद के घर पहुंच गये। यहां राशिद से दानिश के बारे में पूछा तो उसने धमकी देते हुए कहा कि हमने तेरे बेटे को गोली मार दी। और उसका शव खेत में पड़ा है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। खेत पर पहुंचे परिजनों को खेत में दानिश मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।