2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात जंगल से अचानक खेतों में घुसा जंगली हाथी और ले ली किसान की जान, दूसरा साथी बाल-बाल बचा- देखें वीडियो

Highlights रात के समय गन्ने की रखवाली के लिए खेत में थे किसान जंगल से खेतों में पहुंचे हाथी ने बोला हमला एक किसान की मौके पर हुई मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Nov 2019, 5:40 PM IST

elephant.jpeg

बिजनौर। वन विभाग की लापरवाही की वजह से गन्ने की खेत की रखवाली कर रहे किसान पर अचानक से हाथी ने हमला बोल दिया। जिसकी वजह से किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। किसान की मौत के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस भर्ती परीक्षा में हाथ लगी असफलता तो युवक ने कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, जिले के रायपुर सादात थाने के प्रेमनगर में चमन सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। वह यहां खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बीती रात चमन सिंह व उसका दूसरा साथी अपने खेत में गन्ने की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए जंगली हाथी ने चमन सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान चमन का दूसरा साथी मौके से भाग निकला। भागने की वजह से उसकी जान बच गई। जबकि हाथी के हमले से घायल किसान चमन सिंह की मौत हो गई।

साथी की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

हाथी से बाल-बाल बचे चमन सिंह के साथी ने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व पुलिस के आला अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही अचानक हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का आरोप है कि अगर वन विभाग के अधिकारी लापरवाही ना बरततें तो शायद चमन सिंह की जान न जाती। इलाके के लोगों की माने तो आए दिन जंगली जानवर आने से लोग सहमे हुए है। कई बार वन विभाग से शिकायत भी कि लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं की जाती।