बिजनोर

उपचुनाव से पहले बीजेपी की बढी मुश्किलें, नियम तोड़ने पर दिग्गजों पर मुकदमा दर्ज

Noorpur By Election : चुनाव आयोगी की बिना अनुमति के कर रहे थे जमसभा, आचार संहिता का उल्लघंन करने में रिपोर्ट दर्ज
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 4:53 PM IST
noorpur
उपचुनाव से पहले बीजेपी की बढी मुश्किलें, नियम तोड़ने पर बीजेपी सांसद और विधायक पर मुकदमा

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना और बिजनौर के नूरपुर में उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़नी चाहती। गोरखपुर और फूलपुर चुनाव हारने के बाद इस उपचुनाव में भी विपक्ष के गठबंधन को देखते हुए सतर्क है। लेकिन वाबजूद बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और एक बार फिर उपचुनाव से पहले उसे झटका लगा है। दरअसल बीजेपी सांसद और विधायक समेत जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें : चार बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को कर दिया हमेशा के लिए खामोश

दरअसल नूरपुर में विधानसभा उपचुनाव होने हैं जिसके लिए बीजेपी प्रत्याशी अवनि सिंह को जिताने के लिये बीजेपी के विधायकों और सांसदों की ओर से नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लेकिन इस बीच बीजेपी की मुश्किलें तब बढ़ गई जब बीजेपी सांसद भारतेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, विधायक सुशांत सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने बिना चुनाव आयोग से अनुमति लिए चुनाव प्रचार किया और एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस मामले में अब पुलिस ने सासंद विधायक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


इससे पहले बिना अनुमती के सभा करने की सूचना किसी ने पर्यवेक्षक चंद्रकांत पुलकुड़वार को दे दी। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नूरपुर थाने के दौलतपुर चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने मौके पर जाकर आयोजक से सभा की परमिशन मांगी। लेकिन परमिशन न होने चुनाव आचार संहिता में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने की है।

Published on: