बिजनोर

रात में घर में सो रहे थे सब, फिर मार्केट में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गोल्डन मार्किट के पास बीती रात कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 11:08 AM IST
picture
रात में घर में सो रहे थे सब, फिर मार्केट में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

बिजनौर। जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गोल्डन मार्किट के पास बीती रात कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर सभी व्यापारी अपने घरों से निकलकर बाजार पहुंचे।

मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने इस हादसे की खबर फायर ब्रिगेड को दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि आग ने कुछ ही देर में दुकान पर रखा लाखों रुपये का सामान को जलकर राख कर दिया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन ने बताया कि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन शार्ट सर्किट और पटाखों के कारण ही दुकान में आग लगी है। इस दुकान के आसपास की सभी दुकान लगभग बंद थी। हम सभी व्यपारियों को पता चला कि बाजार में विकास व्यापारी के गिफ्ट और गारमेंट के दुकान में आग लगी है तो हम घर से बाजार पहुंचे। इस आग की वजह से व्यापारी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, पास की दुकानों में आग फैल नहीं पाई है और बाजार में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर आग दूसरी दुकानों को अपनी चपेट में लेती तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।

Updated on:
9 Nov 2018, 11:08 AM IST
Published on: