
बिजनौर। आज जहां पूरे देश में 72वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में आजादी का जश्न लोग मना रहे हैं। वहीं जनपद बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में नजीबुद्दौला के किले पर लोगों ने तिरंगा फहराया। 1947 की आजादी के बाद इस किले पर क्षेत्र के लोगों ने पहली बार झंडा फहराया है।
बता दें कि इस किले को बने हुए तकरीबन 360 साल हो चुके हैं। जब से देश आजाद हुआ तब से लेकर आज तक किसी ने भी इस किले पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने पहली बार इस किले पर झंडा फहरा कर देश हित में लोगों से कार्य करने की अपील की और भाईचारे का संदेश दिया।
नजीबबाद क्षेत्र के सुमंत कुमार जिला पंचायत सदस्य पति और सतवंत सिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने 15 अगस्त के अवरस पर इस प्रसिद्ध और सैकड़ों साल पुराने किले पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने बताया कि ये किला 360 साल पुराना है। इस किले को नवाब नजीबुद्दौला ने बनवाया था। इसके साथ ही इस किले को सुल्ताना डाकू के किले के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें : इस महाविद्यालय में तिरंगा फहराने को लेकर हो गया विरोध
लोगों ने बताया कि इस किले पर कुछ समय तक डाकू सुलताना ने कब्जा कर लिया था। 1947 में जब देश आजाद हुआ था तो इस किले का नाम पर इस क्षेत्र का नाम पर नजीबाबाद पड़ गया। आजादी के 72वें साल पर अबकी बार यहां के लोगों ने पहली बार इस किले पर अपने देश के तिरंगे झंडे को लहराकर अपनी खुशियों का इज़हार किया है और मुस्लिम हिन्दू तहजीब की एक अनोखी मिसाल भी दी है।