मुरादाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर जहां सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ आजादी का जश्न मनाया गया वहीँ शहर के कटघर स्थित ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय में ध्वजारोहण को लेकर ही हंगामा हो गया। महाविद्यालय की सम्पत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसमें एक पक्ष ने विरोध जताते हुए हंगामा शुर कर दिया। तभी स्टाफ ने यूपी 100 को फोन कर दिया जिस पर थाना प्रभारी संजय गर्ग फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शांति पूर्वक ध्वजारोहण करवाया। जबकि एक पक्ष लगातार हंगामा करता रहा।