बिजनोर

8 लाख की 80 कुंतल खैर की लकड़ी बरामद, वन विभाग के उड़े होश

आज भी जंगलों को काटकर महंगी लकडियों को माफिया बाहर ले जाकर तस्करी कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 6:46 PM IST
wood
8 लाख की 80 कुंतल खैर की लकड़ी बरामद, वन विभाग के उड़े होश

बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के सियाली के जंगल से काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर चोरी से लाई जा रही लगभग 80 कुंतल लकड़ी बरामद हुई है। मुखबिर की सूचना पर रेंजर ने अपनी टीम के साथ छापा मारकर खैर की 80 कुंतल लकड़ी पकड़ी है। पकड़े गए लोग लकड़ी को चुपचाप छुपाकर ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर जा रहा थे।

उधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को कोई भी लकड़ी से संबंधित लोग ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगल मे जाकर देखा की कहीं और तो लकड़ी को काटकर इन लोगों ने झाड़ियो और गड्ढों में छिपाया और बाद में ले जाने की फिराक में तो नहीं हैं।

अब वन विभाग के अधिकारी इन लोगों को पकड़ने के लिए अपने जंगलो के मुखबिर से जानकारी जुटा रहे हैं। पकड़ी गई 80 कुंतल लकड़ी को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार वन महोत्सव और वन सुरक्षा को लेकर तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके आज भी जंगलों को काटकर महंगी लकडियों को माफिया बाहर ले जाकर तस्करी कर रहे हैं।

वन माफिया हर साल राज्य सरकार को राजस्व की चोरी कर लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का लगातार आरोप है कि शिकंजा कसने वाले वन विभाग के कर्मी और अधिकारी की मिलीभगत से ही जंगलो से लकड़ी काटकर जंगलो को खोखला बनाने का काम कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इन माफियाओं पर सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है।

इसी कड़ी में माफियाओ द्वारा बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के सियाली जंगल से खैर की चुराकर ले जाई जा रही बेस कीमती लाखों की लकड़िया वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली से बरामद की है। उधर, इस लकड़ी की चोरी करने वाले माफियाओं को वन विभाग के अधिकारी तलाश करना शुरू कर दिये है। वन विभाग के लोग सूत्रों के द्वारा लकड़ी माफिया की खोज बिन में विभाग की टीम को लगाया है।

Published on: