बिजनोर

शादी के दिन अचानक ही फरार हो गया युवक, युवती ने कहा- झांसा देकर किया रेप- देखें वीडियो

Highlights थाने में ही एक माह बाद शादी करने का किया था वादा शादी की तारीख पास आती देख फरार हुआ युवक रेप और शोषण का आरोप लगाते हुए पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 2:50 PM IST
Feature image

बिजनौर। शादी के नाम पर लड़की को झांसा देकर शोषण करने वाला युवक-युवती को झांसा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। युवती अब युवक से शादी करने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन फरार युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। युवती ने एक बार फिर से फरार युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात के अकबराबाद गांव की रहने वाली एक युवती ने गांव में पड़ोसी युवक मुशीर पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक माह पहले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। थाने में तहरीर देने के बाद युवक ने 1 महीने के अंदर उसके साथ शादी करने का दावा किया था।

तारीख आने पर फरार हो गया युवक

युवती ने आरोप लगाया कि शादी का दिन पास आते ही मुशीर फरार हो गया। उसका कुछ पता न लगने पर युवक के खिलाफ फिर से कोतवाली देहात थाने में युवती ने तहरीर दी है। युवती का साफ तौर से कहना है कि अगर युवक द्वारा उसके साथ निकाह नहीं किया जाता है तो पुलिस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दे। इस घटना को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि थाने में एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप एक युवक पर लगाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार युवक की तलाश में जुट गई है।

Published on: