बिजनोर

थाने परिसर में प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

देहरादून से भागकर आया था प्रेमी जोड़ा
2 min read
• •
Updated: 29 May 2018, 2:32 PM IST
bijnor
थाने परिसर में प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

बिजनौर। बिजनौर से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है जहां पुलिस की कस्टडी में एक लड़की ने थाने परिसर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की देहरादून की है और अपने प्रेमी के साथ भाग कर आई थी। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। तमाम अधिकारी थाने पहुंच कर मौका-ए-वारदात का मुआयना कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक देहरादून के रानी बिहार कालोनी के रहने वाले प्रेमी युगल 26 मई को घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने देहरादून के रायपुर थाने में युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद उनके उनकी लोकेशन बिजनौर में पाई गई। जिसके बाद बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस ने प्रेमी युगल को मुखबिर की सूचना पर पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने प्रेमी को लॉकअप में बंद कर दिया था। जबकि प्रेमिका को पुलिस ने थाने में ही बने एक कमरे में महिला सिपाही के साथ रहने के लिए भेज दिया था। लेकिन जब महिला पुलिस कुछ काम से बाहर गई तभी लड़की ने फांसी की फंदा बना कर कमरे की छत से लटक गई। वहीं सूचना पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

ये भी पढ़ें : ये लुटेरे लूट करने के बाद ऐसे करते थे अपने पाप कम

बिजनौर एसपी उमेश कुमार ने बताया कि नजीबाबाद थाने की पुलिस ने पूछताछ कर प्रेमी को लॉकअप और प्रेमिका को एक कमरे में महिला कांस्टेबल के साथ रहने को भेज दिया गया था। लेकिन मौका देख प्रेमिका ने रात में पंखे से लटक कर आत्महत्त्या कर ली। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टन के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on: