बिजनोर

Bijnor News: प्रेम विवाह के बाद हंगामा, युवती ने दारोगा पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया खंडन

Bijnor News: यूपी के बिजनौर दो बिरादरी के प्रेम विवाह के बाद विवाद खड़ा हो गया है। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दारोगा पर तोड़फोड़ और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2025, 12:20 PM IST
girl made serious allegations against inspector in bijnor
Bijnor News: प्रेम विवाह के बाद हंगामा, युवती ने दारोगा पर लगाए गंभीर आरोप..

Bijnor News Today: बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र से एक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के एक दारोगा ने उसके पति के घर में तोड़फोड़ की और परिवार को गालियां दीं।

अपनी मर्जी से किया प्रेम विवाह

युवती ने वीडियो में बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से पड़ोसी युवक से प्रेम विवाह किया है। उसने प्रशासन से खुद और अपने ससुरालियों की सुरक्षा की मांग की है।

परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

हालांकि, युवती के परिजनों ने इसे अपहरण का मामला बताया है। उनका दावा है कि युवती नाबालिग है। इसी आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

इलाके में बढ़ा तनाव, पुलिस सतर्क

दोनों परिवारों के घर एक-दूसरे के पास होने के कारण इलाके में तनाव का माहौल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

पुलिस ने लगाए गए आरोपों को किया खारिज

इस पूरे घटनाक्रम पर थाना प्रभारी राजेश बैंसला का कहना है कि युवती के आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था और किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेशानुसार की जाएगी।

Updated on:
14 May 2025, 12:20 PM IST
Published on: