बिजनोर

रात के अंधेरे में अचानक घर से गायब हुई युवती की हत्या, परिवार में मचा हाहाकार, देखें Video

Highlights- बिजनौर जिले के थाना नगीना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की घटना- फरवरी में तय थी मृतक युवती की शादी- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या का केस
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2019, 11:31 AM IST
girl-murder.jpg

बिजनौर. थाना नगीना के शेखपुरा गांव की रहने वाली एक युवती का संदिग्ध अवस्था में शव बाग से मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती रात में अचानक घर से लापता हो गई थी। जब सुबह परिजनों ने युवती का पता किया तो उसका शव मिलने की खबर ग्रामीणों से मिली। इस हत्या को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।

दरअसल, थाना नगीना क्षेत्र के शेखपुरा के रहने वाले ओमप्रकाश की लड़की विनीता रात 9:30 बजे घर से अचानक से लापता हो गई थी। सुबह ढूंढने पर पता चला कि विनीता का शव शेखपुरा और जीतपुरा गांव के बीच पड़ने वाले बाग में पड़ा है। शव मिलने की सूचना मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल बिजनौर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी फरवरी में तय थी।

अचानक से रात में युवती बाग में कैसे पहुंची और उसकी हत्या किसने की है? इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं इस घटना को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोन पर जानकारी दी कि मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Published on: