3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही परिवार के चार बच्चों के अपहरण से मचा हड़कंप, मां पर टूटा दुखों का पहाड़

Highlights- गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना- बच्चों की मां ने अपने पति पर ही लगाया अपहरण का आरोप- पुलिस का दावा, जल्द ही सकुशल बरामद होंगे बच्चे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Nov 2019, 10:11 AM IST

gzb.jpg

गाजियाबाद. लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक ही परिवार के 4 बच्चों का अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चों की मां ने पति पर ही अपहरण का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता पुलिस की हिरासत से 1 नवंबर से फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बच्चों को भी सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Saharanpur में बनेगी 100 करोड़ की 'अल्‍लाह' मस्जिद, जानिए क्‍या होंगी खासियतें

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बलिया की रहने वाली एक महिला कि 8 साल पहले शादी हुई थी, जिसके एक 10 वर्षीय बेटी और 12, 7 एवं 5 वर्षीय तीन बेटे हैं। महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर महिला ने करीब 8 महीने पहले अपने पति को छोड़कर दूसरे शख्स के साथ शादी कर ली थी। फिलहाल दोनों थाना लिंक रोड इलाके के एक गांव में ही रह रहे थे। महिला का आरोप है कि करीब पांच महीने पहले दूसरे पति ने उसकी 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसकी शिकायत उसने थाना लिंक रोड पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया, लेकिन मेडिकल परीक्षण के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। वह 1 नवंबर से फरार चल रहा है।

महिला का कहना है कि वह घरों में साफ-सफाई का कार्य करती है। उसके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। जब वह घर लौटी तो उसकी बच्ची व तीन बेटे घर से गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला तो महिला ने पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक शख्स एक बच्चो को ले जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं आया। बच्चे भी आराम से उसके साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। महिला का कहना है कि आरोपी पति केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए बच्चों को ले गया है।

उधर, दूसरी तरफ पुलिस को यह भी अंदेशा है कि आरोपी बच्चों को बलिया ले गया है। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि महिला ने अपने बच्चों के अपहरण का आरोप अपने दूसरे पति पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। बलिया पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है, ताकि पहले पति के बारे में भी पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चों को सकुशल पर बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जल्द रिलीज होने जा रही सहारनपुर के अभिषेक के निर्देशन में तैयार फिल्म 'गीदड़ सिंघी'