बिजनोर

भाजपा सरकार के खिलाफ इन लोगों ने खोला मोर्चा, दे डाली बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

दिव्यांगों का आरोप है कि उनकी सभी जायज मांगों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
less than 1 minute read
Nov 15, 2018
Feature image

बिजनौर। जनपद में काफी समय से कई समस्याओं को लेकर दिव्यांग लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। दिव्यांगों का आरोप है कि उनकी सभी जायज मांगों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। इसी कड़ी में एक बार फिर से अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर बुधवार को दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

दरअसल, जिले भर के दिव्यांग बुधवार को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना भी दिया। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.आर पाशा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने विकलांगों से चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है। दिव्यांगों ने अपनी 19 सूत्रीय मांगों का एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

पाशा ने कहा कि दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावानी देते हुए कहा कि यदि उनकी 19 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश स्तर पर सभी दिव्यांग प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का घेराव करेंगे।

Published on:
15 Nov 2018 02:26 pm