बिजनोर

पुलिस ने निर्दोष को पकड़कर की जबरन जुर्म कबूल कराने की कोशिश तो हिन्दू संगठन के लोगों ने कर दिया ये कांड

पुलिस द्वारा निर्दोष युवक की पिटाई करने के मामले में थाने में हंगामा।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 6:37 PM IST
thane m hungama
पुलिस ने निर्दोष को पकड़कर की जबरन जुर्म कबूल कराने की कोशिश तो हिन्दू संगठन के लोगों ने कर दिया ये कांड

बिजनौर। जनपद के मण्डावर थाने पर बीती रात हिन्दू संगठनों के सैकड़ों लोगों ने न सिर्फ जमकर हंगामा किया बल्कि पुलिस कर्मियों से जमकर हॉट-टॉक भी की। हिन्दू युवा वाहनी के लोग थाना परिसर में धरने पर भी बैठ गए। धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस ने एक युवक को हत्या के मामले में जांच के लिए पूछताछ के नाम पर उठाया था। उसके साथ पुलिस ने जमकर मारपीट की। उनकी मांग है कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर जनपद के मण्डावर थाना क्षेत्र का है। जहां बीती 24 मई को आरिफ नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरिफ एआरटीओ कार्यालय में कार्य करता था। वहीं पर मण्डावर का रहने वाला आशीष भी एआरटीओ दफ्तर पर कार्य करता था। पुलिस ने हत्या के संबंध में आशीष को रविवार को बिजनौर से उठाया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद शाम को आशीष को छोड़ दिया गया। थाने से छूटने के बाद देर शाम आशीष और हिन्दू संगठन के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और मण्डावर थाने पर हंगामा किया। थाने पर आशीष ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की जिसको पुलिस ने पकड़कर रोक दिया।

आशीष ने बताया कि थाने में उसको थर्ड डिग्री दी गई। आशीष के अनुसार पुलिस उससे जबरदस्ती हत्या का जुर्म कबूल करवा रही थी। साथ ही उससे अधिक मारपीट की गई। हंगामा कर रहे लोगों की मांग है कि मण्डावर थाने में तैनात एसआई सुभाष तोमर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी बिजनौर गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मर्डर के मामले में पुलिस एक युवक को पूछताछ के लिए लाई थी। लोगों का कहना है कि वो निर्दोष है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और अगर पुलिस द्वारा भी कोई गलती हुई है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on: