बिजनोर

भुखमरी से तंग आगर दो मासूम बच्चियों के साथ महिला ने खाया जहर, मां और एक बच्ची की मौत

शराबी पति की वजह से घर की आर्थिक हालत थी खस्ता
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 6:25 PM IST
Bijnor
भुखमरी से तंग आगर दो मासूम बच्चियों के साथ महिला ने खाया जहर, मां और एक बच्ची की मौत

बिजनौर. नहटौर थाना क्षेत्र के बैरमनगर की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने 2 बच्चियों के साथ ज़हर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला और दोनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई। आस-पास के स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को बीती रात बिजनौर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर एक बच्ची तो खतरे से बाहर है, लेकिन दूसरी बच्ची और उसकी मां ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसर गया। मौके पर एसडीएम और सीओ जांच करने के लिए गए हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के बेरामनगर का है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासी रामसरण ने बताया कि सुखबीर की पत्नी कुसुम ने अपने दो लड़की के साथ खुदकुशी के इरादे से ज़हर खा लिया। इससे कुसुम और उसकी एक 9 साल की बेटी खुशी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी निशि को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से मृतक का पति फरार बताया जा रहा है । पड़ोसियों का इस मामले में कहना है कि महिला बेहद खुद्दार थी और तीन दिन से उसके घर में खुछ भी खाने का इंतेज़ाम नही था। पति सुखबीर शराब का आदि है और जो कमाता है, उसे शराब में ही उड़ा देता था। इसी से क्षुब्ध होकर महिला ने यह कदम उठाया। इस मामले में एडीएम प्रशासन विनोद गौड़ का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद मौके पर एसडीएम और सीओ गए है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on: