26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: UP के बिजनौर में बॉयलर में बलास्ट, 6 कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर

बिजनौर स्थित मोहित पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में मिथेन गैस से भरा बॉयलर फटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Sep 2018, 10:49 AM IST

Bijnor

BIG BREAKING: बिजनौर में मिथेन गैस से भरा बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 6 कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर

बिजनौर. कोतवाली शहर क्षेत्र के नगीना रोड पर बुधवार को दिन निकलते ही एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां स्थित मोहित पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में लीकेज हुए मिथेन गैस से बॉयलर पर वेल्डिंग करते समय वह अचानक फट गया। इस हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 8 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मौके पर आलाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

चप्पल चुराने का आरोप लगाकर 5 साल के बच्चे को सरेआम दी इतनी खौफनाक सजा

बता दें कि बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के नगीना रोड पर मोहित पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री है। बुधवार सुबह यहां रोजाना की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच फैक्ट्री में मिथेन गैस से भरे एक बॉयलर में लीकेज हो गई। कर्मचारी इस पर वेल्डिंग कर लीकेज को रोकने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान यह बॉयलर फट गया। बॉयलर फटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। इस बड़े हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 8 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना जैसे ही कर्मचारियों के घर पहुंची तो हाहाकार मच गया। हादसे के बाद फैक्ट्री के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी है। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। बता दें कि दो दिन पहले भी मोहित पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में मिथेन गैस का बॉयलर लीक हो गया था।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम
बाल गोविंद
रवि
लोकेंद्र
कमलवीर
विक्रांत
चेतराम

ये हैं गंभीर रूप से घायल
गजेंद्र
सत्यपाल

बिजनौर में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 6 की मौत, दो गंभीर, देखें वीडियो-