बिजनोर

छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई पर शिक्षिकाओं ने बांधी राखी

बिजनौर पुलिस लाइन के सभागार में स्कूल की शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों सहित डीएम और एसपी को राखी बांधी
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 8:56 AM IST
Bijnor
छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई पर शिक्षिकाओं ने बांधी राखी

बिजनौर. देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के तहत बिजनौर पुलिस लाइन के सभागार में स्कूल की शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों सहित डीएम और एसपी को राखी बांधी। शिक्षिका बहनों ने सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी उनकी सुरक्षा का वचन दिया।

इस दौरान शिक्षिका प्रियंका ने कहा कि हमने हमारी हिफाजत करने वाले इन भाईयों को आज राखी बांधी है और इनके लिए भगवान से दुआ मांगी है कि ये इसी तरह मुस्कुराते हुए हमारी सुरक्षा करते रहें। प्रियंका ने कहा कि जिस तरह बार्डर पर सेना के जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उसी तरह हमारे ये भाई भी देश के अंदर हमें सुरक्षा का अहसास कराते हैं।

प्रियंका ने कहा कि त्योहार के अवसर पर भी हमारे पुलिसकर्मी भाईयों को छुट्‌टी नहीं मिल पाती है। ये सभी पुलिसकर्मी त्योहार को छोड़कर हमारी रक्षा के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसलिए हमने फैसला किया कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार हम इन्हीं भाईयों के साथ सेलीब्रेट करेंगे, ताकि ये अपनों को मिस न करें। इसलिए हम सभी शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों समेत बिजनौर एसपी उमेश कुमार सिंह और डीएम अटल कुमार रॉय को राखी बांधी है। इस दौरान एसपी उमेश कुमार सिंह और डीएम अटल कुमार रॉय ने सभी शिक्षिकाओं का शुक्रिया अदा करते हुए उनकी सुरक्षा का वचन दिया।

Published on: