26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2018: इस योग में बंधी राखी से आएंगी भार्इ-बहन पर ये मुश्किलें, त्योहार पर इन छह घंटों से बचें

26 अगस्त शनिवार को है रक्षा बंधन त्योहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Aug 2018, 4:11 PM IST

मेरठ। रक्षाबंधन यानी भाई-बहन के प्रेम का त्योहार। जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती है। एक ओर यह पर्व जहां भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है वहीं दूसरी ओर यह पर्व दोनों के नोकझोंक के लिए भी जाना जाता है। इस बार हम आपको बताने जा रहे हैं कि रक्षा बंधन वाले दिन अगर इस समयावधि के बीच बांधी भाई को राखी तो सालभर होता रहेगा उससे झगड़ा। इसलिए नीचे दिए गए समय के बीच राखी बांधने से बचें।

Raksha Bandhan 2018: भार्इ को बांध रही हैं राखी तो उसमें लगाएं इतनी गांठें, इनके हैं ये गहरे रहस्य

26 अगस्त को मनाया जाएगा त्योहार

सावन मास की पूर्णिमा में एक ऐसा पर्व मनाया जाता है जिसमें पूरे देश के भाई-बहनों का आपसी प्यार दिखाई देता है। रक्षा बंधन कल यानी रविवार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्यार, स्नेह को दर्शाते इस त्योहार की परंपरा आज लगभग हर धर्म में मनाई जाती है। धर्म-मजहब से परे यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। किसी भी रिश्ते की मजबूती की बुनियाद होता है विश्वास, और यही विश्वास एक बहन अपने भाई पर रखती है जब वह इस पर्व के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। तो आइये हम बताते हैं कि रविवार को किस समय भाई को राखी नहीं बांधनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः इस Raksha Bandhan पर बहनों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन और बसें, जानिए क्या है टाइमिंग

इस समय है क्रोध रोग योग कारक

पंडित भारत ज्ञान भूषण के अनुसार रविवार 26 अगस्त को प्रातः काल 6 बजे से 7:30, दोपहर 12 बजे से 1:30 और 3 बजे से शाम 6 बजे तक क्रोध रोग कारक और राहु काल है। इसलिए इन समयों के बीच राखी बंधने से बचें। इससे भाई और बहन के क्रोध में और रोग में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग