बिजनोर

Video: खेत पर काम कर रहे किसान के सामने अचानक आ गया तेंदुआ तो दिखा एेसा नजारा

सुबह के समय खेत में गन्नों की छिल रहा था किसान

2 min read
Nov 25, 2018
Video: खेत पर काम कर रहे किसान के सामने अचानक आ गया तेंदुआ तो दिखा एेसा नजारा

बिजनौर।उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में खेत में काम कर रहे किसान के सामने अचानक ही तेंदुआ आकर खड़ा हो गया।यह देखते ही किसान की सांस अटक गर्इ।जैसे ही किसान ने उससे बचने के लिए भागने का प्रयास किया।तभी गुलदार ने किसान पर हमला बोल दिया।मौके पर किसान की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने बामुश्किल गुदलाद को खदेड़ दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल किसान को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।

गन्ने के खेत में काम कर रहा था किसान

थाना चांदपुर क्षेत्र के बाड़ीवाला गांव के गन्ने के खेत में किसान तेजवीर गन्ने छिल रहे थे।इसी दौरान खेत में छिपकर बैठा तेंदुआ अचानक उनके सामने पहुंच गया।किसान जब तक भाग पता।तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया।किसान की चीख पुकार सुनकर तेंदुए को तो लोगों ने खदेड़ दिया।लेकिन जब तक तेजवीर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था ।सैंकड़ो की तादात में जमा भीड़ ने आनन फानन में तेजवीर को सीएचसी में भर्ती करा दिया है।गांव के प्रधान गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आज सुबह 7 बजे के आस पास खेतो में तेन्दुआ दिखाई दिया था।जिसके बाद आस पास के गांव के लोग भी तेंदुआ को पकड़ने के लिये जमा हो गए।अचानक से तेंदुआ ने ईख के खेत से निकलकर हमला कर दिया।जिसमे गांव के किसान तेजवीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए है।

वन विभाग से शिकायत करने पर भी नहीं पहुंचती टीम

गांव वालों ने बताया कि आए दिन तेंदुआ जंगल से खेत में आ जाता है। इसको लेकर डर बना रहता है। इसकी शिकायत कर्इ बाद वन विभाग के कर्मियों से की गई। लेकिन तेन्दुओं को पकड़ने के लिये वन विभाग की तरफ से कोई कार्रवार्इ आज तक नहीं की गई है।

Published on:
25 Nov 2018 02:29 pm
Also Read
View All