बिजनोर

Live यूपी निकाय चुनाव: योगी लहर में भी सपा से यह सीट नहीं ले पाई भाजपा

सपा ने यहां से रुखसाना परवीन को टिकट दिया था जबक‍ि भाजपा की नीता अग्रवाल मैदान में थीं

2 min read
Dec 01, 2017

बिजनौर। उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम अब लगभग आ चुके हैं। जहां एक तरफ पूरे उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की जती दिख रही है और पूरा सूबा भगवा रंग में नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बिजनौर में भाजपा की नहीं बल्कि सपा की साइकिल चली है। पिछली बार भी यह सीट सपा के पास थी लेकिन इस बार सीट महिला आरक्षित हो गई। इसके बाद निवर्तमान पालिका चेयरमैन ने पत्‍नी के लिए टिकट मांगा पर उन्‍हें निराशा मिली। इसके अलावा जनपद में आठ निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं जबक‍ि सपा के 6, भाजपा के 3 और आम आदमी पार्टी की एक प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है।

पूर्व चेयरमैन की पत्‍नी को बसपा से मिला था टिकट

ये भी पढ़ें

बैंक‌ की नौकरी छोड़ जीत के साथ राजनीति में आगाज, MBA पास इस युवा नेता के सिर पहली मेयर का ताज

सपा ने यहां से रुखसाना परवीन को टिकट दिया था जबक‍ि भाजपा की नीता अग्रवाल मैदान में थीं। इनके अलावा पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद की पत्‍नी सलमा सरीन को बसपा से टिकट मिला था। बिजनौर नगर पालिका के चेयरमैन चुनाव में सपा की रुखसाना परवीन ने 3200 वोटों से भाजपा की नीता अग्रवाल को हराया है। इस तरह से सपा ने यह सीट अपने पास ही रखी है।

सपा प्रत्‍याशी को जेल भिजवाया

इससे पहले सुबह बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में मतगणना के दौरान पोस्टल बैलेट में कैंसिलेशन को लेकर सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी और नजीबाबाद पूर्व चेयरमैन मौज्‍जम खान में मतगणना स्थल पर विवाद हो गया था। नजीबाबाद नगर पालिका से पूर्व चैयरमैन मोज्‍जम खान की पत्नी शबा खान सपा के टिकट पर यहां से प्रत्याशी हैं। विवाद के बाद सीडीओ ने मोज्‍जम खान को मतगणना स्थल से पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन उठवाकर थाने नजीबाबाद भिजवा दिया।

बिजनौर की अन्‍य सीटों के विजेताओं के नाम

- हल्दौर - अमर सिंह- भाजपा

- किरतपुर - अब्दुल मन्नान- सपा

- मंडावर (नगर पंचायत) - अफ्शा निगार- सपा

- जलालाबाद (नगर पंचायत) - लियाकत अंसारी- निर्दलीय

- बढ़ापुर (नगर पंचायत)- आबिद अंसारी- निर्दलीय

- सहसपुर (नगर पंचायत)- हुमा खान- आप

- स्योहारा- अख्तर ख़लील- निर्दलीय

- चांदपुर- फमीदा- सपा

- नूरपुर- फरीना ईरशाद- सपा

- नजीबाबाद- शाबिया खान- सपा

- नगीना- ताहिरा ख़लील- निर्दलीय

- अफजलगढ़- शायरा परवीन- बीजेपी

- धामपुर- राजू गुप्ता- बीजेपी

- शेरकोट- शबनम गाजी- निर्दलीय

- साहनपुर (नगर पंचायत) - मेहराज- निर्दलीय

- नहटौर- फ़िरोजा ख़ातून- निर्दलीय

- झालू (नगर पंचायत)- शहजाद- निर्दलीय

ये भी पढ़ें

यूपी निकाय चुनाव: उत्‍तर प्रदेश के इस जिले में निर्दलीय से बुरी तरह हारी भाजपा, जमानत जब्‍त
Published on:
01 Dec 2017 04:07 pm
Also Read
View All