बिजनोर

पत्नी रोज करती थी झगड़ा, विक्षिप्त पति ने पार्क में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Highlights: -मामला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नोदना का है -ग्रह कलेश के चलते विक्षिप्त युवक ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली -आरोप है कि उसकी पत्नी रोज झगड़ा करती थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2020, 5:41 PM IST
suicide
suicide

बिजनौर। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने घर के पास एक बाग में पेड़ से लटककर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है। पता चला है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और काफी समय से पति और पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी को लेकर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने घर के पास एक बाग में जाकर पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है।इस आत्म हत्या के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, मामला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नोदना का है। जहां ग्रह कलेश के चलते एक विक्षिप्त युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के बेटे अश्वनी से पुलिस ने जब इस घटना के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि मृतक युवक सुरेंदर मानसिक रूप से विक्षिप्त था और किसी ना किसी बात को लेकर वह पत्नी से आए दिन झगड़ा करता रहता था।

उन्होंने बताया कि मृतक ने सुबह पास के बाग में जाकर पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर आत्म हत्या कर ली है। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
17 Apr 2020, 5:41 PM IST
Published on: