बिजनोर

Video: बसपा सरकार में ‘मिनी सीएम’ रहे इस नेता को लेकर मायावती ने दिया बड़ा बयान

बिजनौर में बसपा प्रमुख मायावती ने जनसभा को किया संबोधित कहा- केंद्र से पहले मोदी को हटाना है और फिर उत्‍तर प्रदेश से योगी को भगाना है बोलीं- बिरयानी खिलाने से वोट नहीं मिलते हैं
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2019, 3:55 PM IST
mayawati
Video: बसपा सरकार में 'मिनी सीएम' रहे इस नेता को लेकर मायावती ने दिया बड़ा बयान

बिजनौर। जनपद के नुमाइश ग्राउंड पहुंची मायावती ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि पहले मोदी को हटाएंगे, फिर योगी को भगाएंगे। बसपा प्रमुख मायावती मंगलवार को नुमाइश ग्राउंड में बिजनौर से गठबंधन उम्‍मीदवार मलूक नागर और नगीना से प्रत्‍याशी गिरीश चंद्र के समर्थन में जनसभा करने पहुंचीं थीं। इस दौरान मायावती ने बिजनौर और नगीना लोकसभा के गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी निकाला रोड शो

पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन था। इसे देखते हुए जनपद में मंगलवार को जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो निकाल रही थीं, वहीं उसी समय बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि केंद्र से पहले मोदी को हटाना है और फिर उत्‍तर प्रदेश से योगी को भगाना है। देश मे अमीरों की सरकार है। गरीबों का कोई विकास नहीं कर पाए हैं मोदी।

नसीमुद्दीन पर भी साधा निशाना

इसके साथ ही उन्‍होंने पुराने करीबी रहे कांग्रेस उम्‍मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर भी जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि बिरयानी खिलाने से वोट नहीं मिलते हैं। आपको बता दें क‍ि कभी मायावती सरकार में नसीमुद्दीन सिद्दीकी को मिनी सीएम कहा जाता था। 2017 के‍ विधानसभा चुनाव के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने उन्‍हें पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद नसीमुद्दीन ने अपनी पार्टी बनाई और फिर कांग्रेस में शमिल हो गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने उन्‍हें बिजनौर से अपना उम्‍मीदवार बनाया है। अभी कुछ दिन पहले उनके समर्थन में एक सभा की गई थी, जिसमें बिरयानी को लेकर कांग्रेसियों में मारपीट हो गई थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Published on: