बिजनोर

अस्पताल में भर्ती मरीजों काे नहीं दी जा रही ऑक्सीजन, वीडियो हुआ वायरल

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच यूपी के बिजनाैर Bijnor से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर माैजूद हैं लेकिन डॉक्टर भर्ती मरीजों काे ऑक्सीजन नहीं लगा रहे।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 12:58 PM IST
bijnor corona news.jpg
hospitalized patients in bijnor

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर bijnor news जिला अस्पताल के काेविड एल-2 वार्ड का एक वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज को परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मरीजों को ऑक्सीजन oxygen समय से नहीं दी जा रही। डॉक्टर कुछ घंटों के लिए मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाते हैं जिसके बाद उसे फिर हटा लिया जाता है। ऐसे में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। साेशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल video went viral होने के बााद जिला प्रशसान ने पूरे मामले की गंभीरता के सााथ जांच कराए जाने की बात कही है।

कोविड-19 को लेकर भले ही सरकार लाख दावे कर रही हो लेकिन यह सारे दावे झूठे साबित हो रहे है। बिजनौर जिला अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर ना देने का एक वीडियो इसी बात की वकालत करता है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि ऑक्सीजन सिलेंडर तो जरूर मरीज के पास रखे हैं लेकिन मरीजों का आरोप है कि इन सिलेंडरों में ऑक्सीजन नहीं है। आरोप यह भी है कि अस्पताल में जिन डॉक्टरों को मरीजों की देखभाल के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है वह भी अपनी सीट पर नहीं बैठते। आरोप है कि सुबह सात बजे से कोई भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं है। मरीज राम भरोसे ही अस्पतालों में पड़े हैं।

Updated on:
26 Apr 2021, 12:58 PM IST
Published on: