हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर गश्त कर रहे पुलिस टीम का किया स्वागत
बिजनौर. कोरोना वायरस से बचने के मकसद से सरकार के लॉकडॉउन के बाद लोगों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट पैदा हो गया। ऐसे में पुलिस प्रशासन दिन रात एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए जनता को घर में रहने की लगातार अपील कर रहे हैं। पुलिस के इस सरहानीय कार्य से शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी प्रभावित किया हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बिजनौर के कोतवाली देहात के हिंदू-मुस्लिम सभी ने मिलकर छतों से पुलिस की हौसला अफजाई के लिए उनपर फूलों की वर्षा की। इस के साथ ही इन लोगों ने से हालात में अपनी सेवा देने के लिए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया । इस दौरान गांव के कई मासूम बच्चों ने आगे बढ़कर इस महामारी से लड़ने के लिए अपने-अपने गुल्लक से 7 हज़ार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पुलिस प्रशासन को भेंट किया।
बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में लॉकडॉउन के दौरान गश्त कर रहे पुलिस प्रशासन पर इलाके के हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर छतों से फूलों की बारिश कर सभी का इस्तकबाल किया। साथ ही इलाके की कई मासूम बच्चों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में बतौर मदद के तौर पर अपने-अपने गुल्लक से 7 हज़ार रुपए की सहयोग राशि भी पुलिस को मुहैय्या कराई। बच्चों और इलाके के लोगों की इस पहल से पुलिस प्रशासन भी खुश नजर आए। सभी ग्रामीणों ने लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टनसिंग के नियमों का पालन करते हुए गश्त कर रहे अफसरों और पुलिसकर्मीयों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। लोगों ने कहा कि इस महामारी में ये लोग अपनी घर की चिंता न करते हुए लोगों के रात-दिन काम कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी को इनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।