बिजनोर

सख्ती: पुलिस को इनामी बदमाश की थी तलाश, वह अब इस तरह हुआ गिरफ्तार

Highlights: -पुलिस ने इनामी बदमाश शानू को गिरफ्तार किया है -यह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था -इसके पास से एक तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2020, 11:45 AM IST
screenshot_20200605_171432.jpg

बिजनौर। जनपद में बढ़ रहे अपराध और अपराधियों पे शिकंजा कसने के लिये एसपी के निर्देश पर सभी थानों में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने एक शातिर वारंटी इनाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधी के पास से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, किरतपुर थाने की पुलिस ने एक वारंटी फरार अभियुक्त इनामी बदमाश शानू को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि यह अपराधी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था। पुलिस ने इस अपराधिक के पास से एक तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद किया है। बदमाश शानू के खिलाफ जनपद बिजनौर सहित अन्य थानों में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि शातिर बदमाश कई थाना क्षेत्रों में लूट और चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।पुलिस काफी समय से इस फरार वारंटी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना किरतपुर के हुसैनपुर तिराहे से इस बदमाश को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है।

Updated on:
6 Jun 2020, 11:45 AM IST
Published on: