26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut: सूखे सीवर के अंदर से आई ऐसी आवाज, देखने वालों की जुट गई भीड़

Highlights: -ईंट पत्थरों के बीच पड़ी थी बच्ची -कोरोना के खौफ से लोगों ने नहीं की मदद -नवजात को उपचार के लिए भर्ती कराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jun 2020, 11:24 AM IST

pic.jpg

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान सूखे पड़े सीवर के भीतर से एक नवजात के रोने की आवाज सुनकर लोग वहां पर रूक गए। सीवर के भीतर झांककर देखा तो एक नवजात बच्ची ईट-पत्थरों के बीच पड़ी रो रही थी। बच्ची के रोने की आवाज सभी सुन रहे थे। लेकिन उसको निकालने की हिम्मत किसी में नहीं हो रही थी। वजह थी कोरोना। इसी बीच एक महिला ने हिम्मत दिखाई और बच्ची को सीवर से निकाला और बच्ची को अपने आंचल में छिपा लिया।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: आज से खुल जाएंगे ये बाजार, नई गाइडलाइन हुई जारी, देखें पूरी लिस्ट

दरअसल, गढ़ रोड पर भोपाल विहार के पास एक सूखा हुआ सीवर है। यहां नई कॉलोनी निर्माणाधीन है, इसीलिए रास्ते पर ज्यादा चहल पहल भी नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर शुक्रवार सुबह किसी अज्ञात ने सीवर में नवजात बच्ची को मरने के लिए फेंक दिया। इसके बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने बच्ची की आवाज सुनी और रुक गए। वहीं एक महिला ने उसे सीवर से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: राशन डीलर ने राशन के देने बदले महिला के सामने रखी ऐसी शर्त तो पहुंच गई थाने

महिला का बच्ची की दुर्दशा देख जी भर आया। उसने तुरंत बच्ची को अपने आंचल में लपेट लिया और उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु की शिनाख्त करने की कोशिश की। साथ ही लोगों से पूछताछ कर इस जघन्य अपराध करने वालों की खोजबीन शुरू की। पुलिस का कहना है फिलहाल जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग