बिजनोर

टूरिस्ट वीजा पर आकर मस्जिद में रहकर कर रहे थे धार्मिक प्रचार, भनक लगते ही पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

Highlights विदेशी नागरिकों पर प्रशासन सख्त मस्जिद में रह कर रहे थे धार्मिक प्रचार टूरिस्ट वीजा पर आए थे भारत
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2019, 10:06 AM IST
bijnor-news1571161799.jpeg

बिजनौर। एक ओर देश में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को लेकर केंद्र सरकार सख्त है, वहीं यूपी में भी सरकार ने ऐसे लोगों को बाहर करने के लिए सख्त नजर आ रही है। इस बीच बिजनौर में कुछ विदेशी नागरिक मस्जिद में रहकर धार्मिक प्रचार प्रसार में लगे हुए पाए गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें जल्द से जल्द जिले से बाहर निकलने का फरमान सुनाया है।

जानकारी के मुताबिक बिजनौर में टूरिस्ट वीजा पर आए कुछ लोग धार्मिक प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। हाल ही में एलआईयू की टीम ने जांच के बाद मंडावर की जामा मस्जिद से धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे थाईलैंड और मलयेशिया के लोगों को जिले से निकलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद अब कोतवाली शहर के गांव मुस्तफाबाद में भी इंडोनेशिया से आएस कुछ लोग धार्मिक प्रचार प्रसार करते मिले।

पुलिस को सूचना मिलते ही सभी को तुरंत निकलने का आदेश दिया, हालाकि उनके वीजा का समय एक दिन बचा हुआ था इसलिए पुलिस ने उन्हें नोटिस नहीं जारी किया। इस मामले में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि इनकी संख्या करीब 15 से 20 है जो कि टूरिस्ट वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार प्रसार करने की शिकायत मिली। ऐसे लोगों को जिले में नहीं रहने दिया जाएगा। अगर दोबारा कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
16 Oct 2019, 10:06 AM IST
Published on: