बिजनोर

बेटा निकला बाप का हत्यारा, चार गिरफ्तार

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जब पुलिस ने पूरे घटना की जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक प्रीतम सिंह की दूसरी शादी के बाद से उसके बेटे कैलाश चंद में संपत्ति विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2021, 6:05 PM IST
bijnor_news.jpg

बिजनौर. कलयुगी बेटे ने संपत्ति के विवाद में अपने पिता की सर पर लोहे की रॉड से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना को लेकर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि संपत्ति के विवाद में आरोपी बेटे ने अपने साले और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की थी। पुलिस ने इस हत्या के मामले में आरोपी बेटे सहित साले और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

जिले के बढ़ापुर थाना इलाके के धर्मुवाला गांव के रहने वाले प्रीतम सिंह की पत्नी का देहांत तीन वर्ष पहले हो गया था। प्रीतम सिंह ने बछली नाम की महिला से दूसरी शादी रचाई थी। इस शादी को लेकर मृतक प्रीतम सिंह का लड़का कैलाश चंद्र का संपत्ति विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। मृतक पिता प्रीतम सिंह द्वारा अपनी सारी जायदाद अपनी दूसरी पत्नी बछली को देना चाहता था। इसको लेकर बेटे कैलाश चंद्र अपने साले संदीप व उसके दोस्त सुधांशु के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी।

कैलाश चंद ने 26 नवंबर की रात को अपने साले और उसके दोस्त के साथ सोते समय पिता के सर पर लोहे की रॉड से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया था और थाने में अपनी दूसरी मां के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जब पुलिस ने पूरे घटना की जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक प्रीतम सिंह की दूसरी शादी के बाद से उसके बेटे कैलाश चंद में संपत्ति विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े को लेकर बेटे ने अपने साले उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारा है।पुलिस व स्वाट टीम की मदद से आज तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Published on: