बिजनोर

बेटी से मिलने पहुंचे पिता का दामाद ने किया एेसा स्वागत, जानकर दंग रह जाएंगे अाप

बेटी के अचानक फोन करने पर घर पहुंचे थे पिता

2 min read
Apr 22, 2018

बिजनौर।अक्सर माता-पिता बेटी के घर बहुत कम ही जाते है। एेसे में उनका स्वागत बेटी आैर दामाद बहुत खुशी से भी करते है, लेकिन बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र स्थित गांव ढेला में बेटी के घर पहुंचे पिता का दामाद ने एेसा हाल किया। जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल बेटी के फोन आने पर उसके ससुराल पहुंचे, पिता को उसके ही दामाद ने सरियों से पिट-पिटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि दामाद ने ससुर की आंख में सरिया डाल दिया। जिससे ससुर की पांच दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गर्इ।

यह भी पढ़ें-हत्या के बाद परिजनों ने किया एेसा काम की 24 घंटे तक 40 गांवों में छाया अंधेरा

सात साल पहले की थी बेटी की शादी

दरअसल लड़की के भाई ने बहन के घर वालों पर आरोप लगाते हुए बताया की हम ने अपनी बहन शबाना की शादी 7वर्ष पूर्व नगीना के थाना क्षेत्र हिमाउ पुत्र हनीफ मोहल्ला चौधरियान में की थी। जिसके चलते शबाना का पति और परिवार के अन्य लोग दहेज के नाम पर उसको आय दिन मारते पीटते थे। मृतक के बेटे इस्लाम ने बताया कि मामला पांच दिन पूर्व का है।जब उसकी बहन शबाना के पति और देवर और अन्य घर के लोगों ने शबाना को रात को मारने का प्लान बनाया था।मगर किसी तरह शबाना को इसकी भनक लग गर्इ। जिसके चलते शबाना ने किसी तरह कमरे में बंद होने के बाद पिता को फ़ोन कर अपने ससुराल में चल रही साजिश से पिता को अवगत कराया।

घर पहुंचते ही पिता का कर दिया ये हाल

बेटी के बुलाने पर जैसे ही शबाना के पिता इरफ़ान अपनी बेटी के घर पहुंचे। वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे दामाद हिमाऊ व उसके दो भाइयों ने शबाना के पिता पर सारियों से वार कर दिया। आरोप है कि आरोपी दामाद ने सरियों से बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने सरिया अपने ससुर की आंख में भी डाल दिया। जिसके बाद बेटी बीच बचाव कर लोगों की मदद से पिता को अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान पांच दिन बाद महिला के पिता की मौत हो गर्इ। वहीं अब महिला ने अपने पित समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ पिता के हत्या की शिकायत दी है। वहीं इस घटना को लेकर बिजनौर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के बेटे द्वारा बहन के घर वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर मिली है। पुलिस आरोपी ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करेंगी।

Published on:
22 Apr 2018 04:16 pm
Also Read
View All