2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाट्सएप पर पीएम मोदी आैर सीएम योगी का लगाया आपत्तिजनक वीडियो तो…

युवक ने फोटो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 3:00 PM IST

noida news

नोएडा।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समेत बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर एक शख्स ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं शख्स ने इस वीडियो को अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगा लिया। जिसके बाद उससे जुड़े लोगों ने उक्त आपत्तिजनक वीडियो को हटाने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इसको नहीं हटाया, तो पुलिस ने युवक के खिलाफ बड़ी कार्रवार्इ कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि इस एनिमेटेड विडियो को बनाने की मंशा जानने के लिए युवक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-हत्या के बाद परिजनों ने किया एेसा काम की 24 घंटे तक 40 गांवों में छाया अंधेरा

यह भी पढ़ें-एनकाउंटर मैन के इलाके में फिर हुर्इ मुठभेड़ दो इनामी बदमाश घायल चार गिरफ्तार

फोटो से एेसे बनाया पीएम आैर सीएम का आपत्तिजनक वीडियो

सेक्टर-16 में रहने वाले इमरान नाम के शख्स की सेक्टर-8 अपनी टायर शाॅप है। उसका टायर खरीदने बेचने का काम है। आरोप है कि उसने अपने मोबाइल पर वाॅट्सएप स्टेट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आैर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फोटो से ही एक वीडियो तैयार किया। इस आपत्तिजनक वीडियो को उसने अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप नंबर पर स्टेट्स पर लगा दिया। यह स्टेट्स उससे जड़े लोगों को दिखार्इ दिया। जिस पर लोगों ने आपत्तिजनक बताते हुए हटाने की बात कहीं। आरोप है कि इमरान ने इसे हटाने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें-73 साल के बूढ़े ने सात साल की बच्ची को इस बहाने से बुलाया घर आैर फिर...

यह भी पढ़ें-Exclusive-पुलिस ने ट्वीट कर लिखा, ये है पहला अनलकी शख्स

एनिमेशन की मदद से तैयार किया गया आपत्तिजनक वीडियो

शख्स ने जो वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाया। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आैर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फोटो का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें एनिमेशन इफेक्ट डालकर फोटो के साथ छेड़छाड़ कर एक वीडियो तैयार किया गया है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें-पंचायत ने तय की रेप की 'कीमत'

यह भी पढ़ें-पाॅश सेक्टर में दो दिन से खड़ी थी आेला कैब लोगों ने देखा तो उड़ गये होश

पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

दरअसल पुलिस को इमरान से ही जुड़े चमन अवाना ने उसके व्हाट्सएप स्टेट्स पर यह वीडियो डालने को लेकर पुलिस को इसकी शिकायत दी। शिकायत में शख्स के पास आपत्तिजनक वीडियो मिलने पर पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली सेक्टर-20 प्रभारी मनीष ने बताया कि चमन अवाना की शिकायत पर शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की गर्इ थी। आरोप सत्य मिलने पर इमरान को 66 आर्इटीएक्ट समेत अन्य धाराआें में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।