बिजनोर

VIDEO: छात्रा को लेकर फरार हुआ शिक्षक, इस हाल में मिले दोनों

नाबालिग छात्रा को लेकर शिक्षक हुआ फरार आठवी क्लास में पढ़ती थी छात्रा पुलिस ने दोनों को किया बरामद

less than 1 minute read
Apr 17, 2019
छात्रा को लेकर फरार हुआ शिक्षक, इस हाल में मिले दोनों

बिजनौर। सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को स्कूल का टीचर अपने प्रेम जाल में फसा कर कल लेकर रफूचक्कर हो गया। मामला थाना धामपुर क्षेत्र के नगीना रोड इलाके की है। जब देर शाम तक छात्रा अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसको ढूढना शुरू किया। परिजनों को बाद में जब पता चला कि छात्रा को उसका शिक्षक लेकर फरार हो गया है आनन-फानन में उन्होंने इसकी तहरीर थाने में दी।

नाबालिग छात्रा के मामा मोहम्मद अंसार ने बताया कि उसकी भांजी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ती थी। सोमवार को वो दूसरे स्कूल में एडमिशन के लिये घर से निकली थी। लेकिन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के शिक्षक योगेंद्र ने छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। जब छात्रा के घर वालों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रात में शिक्षक के घर पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा और शिक्षक को मुरादाबाद से पकड़ लिया है। छात्रा को पुलिस थाने में लाकर पूछताछ कर रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebookपर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Published on:
17 Apr 2019 10:00 am
Also Read
View All